देश के सच्चे नायक थे राजीव गांधी- चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

हाथरस। ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य स्मृति अपना घर आश्रम गांव जैन गढी पर मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिराज सिंह गहलोत ने की तो वहीं संचालन हरिशंकर वर्मा ने किया सर्वप्रथम ब्रज कला केंद्र एवं अपना घर आश्रम के पदाधिकारी ने एवं राजीव गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उसके उपरांत आश्रम में उपस्थित प्रभ्रुओं को फल वितरण किए गए ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि संचार क्रांति के जनक 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मतदान का अधिकार देने वाले 21वीं शताब्दी में देश को ले जाने वाले ऐसे महानायक को आज की युवा पीढ़ी बारंबार नमन करती है
इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता अनिल कुमार अग्रवाल बीना गुप्ता एडवोकेट पंडित अविनाश चंद पचौरी कपिल नरूला संतोष उपाध्याय सत्येंद्र चौधरी आदि मौजूद थे

error: Content is protected !!