बृज की द्वार देहरी हुई राममय , संघ परिवार ने मनाया उत्सव

आशीष सेंगर
हाथरस। अयोध्या में रघुकुलनंदन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ ही बृज की द्वार देहरी पूरी तरह राम की भक्ति में डूब गई। शहर को भगवा रंग में रग दिया गया। मंदिरों को सजाया गया तो गलियों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया। भक्ति की बयार ऐसी कि कही पर अखंड रामायण का पाठ किया गया तो जगह जगह शहनाई बजाई गई। घर घर मे आपने आराध्य भगवान की तस्वीर लगाकर लोगों ने प्रभु को भोग लगया। पूरा वातावरण राममय हो गया। लोगों ने इस एतिहासिक दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया। जमकर आतिशबाजी भी चलाई गई। जय श्री राम के नारों की गूंज देर रात तक गूँजमान रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवँ उसके अनुसांगिक संगठनों ने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन को उत्सव के रूप में मनाया। संघ की विभिन्न शाखाओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये जोरशोर से खुशियों को मनाया। हाथरस शहर में महावीर शाखा ने मंडी समिति में लड्डूओं का वितरण किया। वीर सावरकर शाखा ने बोहरे वाली देवी के पास भगवान श्री राम का भोग लगाकर केशरिया लड्डूओं का वितरण किया। विश्वकर्मा शाखा ने सेवा बस्तियों में जाकर घर घर लड्डू बाटे और लोगो से रात को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। सादाबाद गेट पर नगर संपर्क प्रमुख आनन्द गोयल द्वारा बाँके भवन पर आयोजित कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान राम की आरती की गई। यहाँ लड्डू वितरण के साथ मास्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ,नगर प्रचारक लाखन ,विभाग सह संपर्क प्रमुख अजय ,जिला प्रचार प्रमुख मनोज ,नगर कार्यवाह मुकेश ,नगर सह कार्यवाह उमाशंकर ,नगर प्रचार प्रमुख हिमान्शु ,नगर गौसेवा प्रमुख आशीष ,कृष्णा ,सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में जिला सह व्यवस्था प्रमुख मनीष ,जिला सह कार्यवाह विष्णु ,नगर शरीरिक प्रमुख प्रबल ,योगेश ,लक्ष्मीकांत ,कन्हैया ,रवि ,चंद्रप्रकाश ,पवन ,विजय,आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!