कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रांत के प्रभारी कल हाथरस में

हाथरस। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रांत के प्रभारी तौकीर आलम साहब कल दिनांक 21 फरवरी दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस कार्यालय पसरट्टा बाजार पर जनपद के समस्त कांग्रेस जनों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे
जनपद के पूर्व विधायक एवं समस्त वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्ष,लोकसभा/ विधानसभा/ जिला पंचायत/ नगर पालिका /नगर पंचायत का चुनाव लड़े प्रत्याशी गण अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गण,फ्रंटल/प्रकोष्ठ विभाग के समस्त वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी गण आवश्यक रूप से बैठक में मौजूद रहे यह जानकारी कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने दी।

error: Content is protected !!