भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब और उनकी धरोहर को किया सम्मानित :शरद माहेश्वरी ,गौरव संविधान अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर हुये कार्यक्रम

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में गौरव संविधान अभियान के तहत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं इसके साथ -साथ जनपद के समस्त बूथों पर कार्यक्रम मनाए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव स्वरूपी अभियान है। अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धातों को जन जन तक पहुंचा जा रहा है ,संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया, कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेंडे से राष्ट्र की रक्षा करने में भी उनका अहम योगदान था, पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहेब को लगातार अपमानित किया है, कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहेब को भारत रत्न नही मिला न ही पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लग पाया, आपातकाल और सामाजिक विभाजन की राजनीति, कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब और उनकी धरोहर को अपमानित करने के कांग्रेसी एजेंडे के उदाहरण है भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया है, भाजपा के समर्थन के फल स्वरूप ही 1990 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का निरसन, सबका साथ, सबका विकास, मूलमंत्र से सामाजिक उत्थान, पंचतीर्थ के निर्माण के माध्यम से श्रद्धांजलि और समान नागरिक संहिता के समर्थक के रूप में उनकी दृष्टि को कार्यान्वित किया जा रहा है,बाबा साहेब ने समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को वोट की ताकत दिलाकर भारत के संबिधान को विश्व का सर्वोत्तम संबिधान बनाने का निर्माण किया है |
कार्यक्रम में हरीशंकर राना,हरीश सेंगर ,राजेश सिंह गुड्डू ,रामकुमार माहेश्वरी, भूपेन्द्र कौशिक, प्रदीप शर्मा , नीरेश कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, सोनिया नारंग, अशोक गोला , रमेश राजपूत, राजकुमार जैन, देवेश गौतम, दमेश कुमार चक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!