मतभेद-वर्गभेद को समाप्त कर एकजुट रहें: प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख राजीव ,आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समरसता के पर्व मकर संक्रांति उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
नगर सरस्वती शिशु मंदिर में विश्वकर्मा शाखा पर मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख राजीव , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह एवँ मुख्य अतिथि बीपी शर्मा ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एव पुष्प आर्पित कर किया।
मुख्य वक्ता राजीव ने कहा कि संघ वर्षभर में 6 प्रमुख उत्सव मानता है उनमें से मकर संक्रांति का उत्सव प्रमुख है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का पर्व है। सनातन का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन लेकिन देश मे साजिश के तहत सनातन धर्म और इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। हिंदू समाज को जाति धर्म , ऊँच नीच आदि के द्वारा विभाजित करने का कार्य किया गया। हिन्दू समाज को कमजोर बताने की साजिश की गई। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पावन पर्व का महत्व सनातन में अधिक है। सूर्य का उत्तरायण होना सनातन संस्कृति में शुभ समय का शुभारंभ माना जाता है। यह पर्व हमे सभी मतभेद वर्गभेद को समाप्त कर एकजुट रहने का संदेश देता है। इसलिये हमे इस पर्व पर एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एव स्वदेशी अपनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने किया। इस अवसर पर सभी ने खिचड़ी सहभोज किया।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक रवि ,नगर प्रचारक शिवम ,जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला जॉइन आरएसएस प्रमुख प्रवीण वार्ष्णेय ,जिला अभिलेखागार प्रमुख ,सागर शर्मा नगर बौद्धिक प्रमुख लष्मीकांत दीक्षित ,नगर सह बौद्धिक प्रमुख अमित गौतम ,नगर धर्म जागरण प्रमुख हिमांशु मिश्र ,सह धर्म जागरण प्रमुख शुभम एलानी ,नगर प्रचार प्रमुख सक्षम पाठक ,नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर , मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी ,शाखा कार्यवाह सुभाष राना , अजय रावत , पंडित ललित उपाध्याय , उपवेश कौशिक ,पीयूष सेंगर , कपिल खुराना , हेमेंद्र मिश्र ,भवतेंद्र पाल सिंह , मनोज शर्मा , भव्य सेंगर ,भूपेंद्र ,प्रिन्स ,गर्व ,कन्हैया ,पुष्पेंद्र , रुद्रा ,वंश ,मोहन ,आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!