संविधान गौरव अभियान के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर हुई कार्यशाला
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला आहूत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/प्रदेश मंत्री भाजपा उ0प्र0 डी0पी0 भारती रहे, मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव स्वरूपी अभियान है। अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धातों का प्रचार किया जाएगा और संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजलि दी जाएगी, बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया, कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेंडे से राष्ट्र की रक्षा करने में भी उनका अहम योगदान था, पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहेब को लगातार अपमानित किया है, कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहेब को भारत रत्न नही मिला न ही पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लग पाया, आपातकाल और सामाजिक विभाजन की राजनीति, कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब और उनकी धरोहर को अपमानित करने के कांग्रेसी एजेंडे के उदाहरण है सांसद हाथरस अनूप प्रधान बाल्मीक ने बताया कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया है, भाजपा के समर्थन के फल स्वरूप ही 1990 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का निरसन, सबका साथ, सबका विकास, मूलमंत्र से सामाजिक उत्थान, पंचतीर्थ के निर्माण के माध्यम से श्रद्धांजलि और समान नागरिक संहिता के समर्थक के रूप में उनकी दृष्टि को कार्यान्वित किया जा रहा है। सिकंदराराव विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को वोट की ताकत दिलाकर भारत के संबिधान को विश्व का सर्वोत्तम संबिधान बनाने का निर्माण किया है |
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में बताया कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ में बदल दिया है जो सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरूआत की और बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, भाजपा सरकार ने 2019 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी और एसटी के लिए आरक्षण को 10 साल के लिए बढा दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री हरीश सेंगर रहे एवं कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया | कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाल सिंह, रामेश्वर उपाध्याय चेयरमैन हर्षकान्त कुशवाह, सचेन्द्र कुशवाहा, राधारमन अग्रवाल, महेन्द्र सिंह आचार्य, सत्यपाल मदनावत, हरीशंकर राना, प्रेमसिंह कुशवाहा, ब्रजेश सिंह चौहान, सुनील गौतम, रामकुमार माहेश्वरी, कप्तान सिंह ठेनुआ, प्रमोद सेंगर, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, तपन जौहर, भूपेन्द्र कौशिक, सुनीता वर्मा, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, जयपाल सिंह चौहान, देवचन्द्र गौड़, ओजवीर सिंह,मथुरा प्रसाद गौतम, राणा, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, मूलचन्द वार्ष्णेय, राजपाल सिंह, नीरेश कुमार सिंह, शिवदेव दीक्षित, राजेन्द्र सिंह धाकरे, लक्ष्मण सिंह प्रधान, जीतेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, सूरज शाह, अशोक कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे