स्व सांसद राजवीर दिलेर को दी श्रद्धांजलि ,भाजपा जिला कार्यालय पर हुई शोकसभा

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के गौशाला रोड़ स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद राजवीर दिलेर की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद राजवीर दिलेर का जाना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवान अपने श्रीचरणों में उनको स्थान दे। बैठक के बाद दिवगंत आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी था और सभी की आंखें नम थीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद राजवीर दिलेर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व में रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करते थे व पार्टी के साथ अन्य कई सामाजिक संगठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में शामिल रहते थे। उनके निधन से पार्टी एवं समाज को बड़ी क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष शरद ने कहा कि राजवीर दिलेर के मार्गदर्शन में उन्होंने बड़ों का सम्मान करने और छोटों को प्यार देने के संस्कार सीखे। उनकी कार्यशैली निर्विवाद थी। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुयी है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। शोक सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री भाजपा डी पी भारती, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदरराऊ बीरेंद्र सिंह राणा,के अलावा कार्यकर्ता ने अपने विचार व्यक्त किए, शोक सभा में उपस्थित रहने वालों में चौ० सत्यपाल सिंह, हरिशंकर राना, रुपेश उपाध्याय, अनिल सिसोदिया, राम कुमार माहेश्वरी, चौ० राजेंद्र सिंह, एशियाड कुलश्रेष्ठ, मोहित बघेल, रामवीर सिंह माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, सुश्री सुनीता वर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, हरीश सेंगर, स्मृति पाठक , सोनिया नारंग, मूलचन्द वार्ष्णेय, नीरेश कुमार सिंह, राजपाल सिंह, नरेश प्रताप सिंह, भूपेंद्र कौशिक, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, दिनेश शर्मा, ऊषा पाठक, सुनील वर्मा एड, विवेक रावत, अनंत्वीर सोलंकी, अशोक गोला , अंकुर सिसोदिया डम्वेश चक, बंटी आर्य, जितेन्द्र कुमार, नवनीत गौतम, प्रवीन कुमार, लक्षमण सेंगर, अनूप अग्रवाल, नानकचन्द पचौरी, गौरव ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!