हाथरस महोत्सव में कल 20 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम

हाथरस । सेठ फूलचंद बागला कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हाथरस महोत्सव ‘‘उत्सव संस्कृति’’ के अवसर शासन की मंशा के अनुरूप हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हाथरस महोत्सव में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2023 को दुर्गा शक्ति कार्यशाला एवं हक की बात जिलाधिकारी के साथ व रोजगार मेला पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, वाइस ऑफ हाथरस एवं कल्चरल ट्रेडिशनल रैम्प वॉक अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, उत्सव संस्कृति का परिधान शो व रियलिटी शो स्टार नाईट हेमन्त ब्रजवासी सांय 06ः00 से रात्रि 08ः30 बजे तक तथा दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को पेट शो पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, वाइस ऑफ हाथरस फिनाले अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 05ः00 बजे तक, समापन समारोह व बॉलीबुड मेगा नाईट अमित मिश्रा सांय 06ः00 से रात्रि 08ः30 बजे तक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से हाथरस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में आकर हाथरस महोत्सव का लुफ्त उठाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों के माध्यम शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
————————————————————–

error: Content is protected !!