चिराग उपाध्याय ने अपने बेटे के जन्मदिवस पर 101 प्रभुजनों की भोजन सेवा की

“हमेशा दूर रहो तुम ग़मो के परछाइयों से,
ना हो सामना कभी तुम्हारा तन्हाईयों से
हर ख्वाब और हर सपना पूरा हो आपका
है दुआ यही आपके जन्मदिन पर परमात्मा से।”
चिराग उपाध्याय पुत्र श्री संजय कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने अपने बेटे के जन्मदिवस पर 101 प्रभुजनों की भोजन सेवा यदि परमात्मा को प्रसन्न करना है तो उसके लिए जंगल में तपस्या करने जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी एक भला कर दो परमात्मा की सच्ची सेवा नर सेवा ही है। जरूरतमंदों की सेवा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। जीवन में कुछ अच्छे कर्म जरूर करने चाहिए
ईश्वर मिले या ना मिले हो सकता है किसी मुसाफिर को ठोकर ना लगे। यह बातें कार्यक्रम में रोटी बैंक श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कहीं।
संजय कुमार उपाध्याय वकील साहब ने कहा कि विशेष उत्सवों पर फिजूलखर्ची से अच्छा है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए। समाज के संपन्न लोगों को पहल करने में आगे आना चाहिए।
इस मौके पर सुधीर कोशिक बलदेव शर्मा हरेंद्र सोनी
अशोक पाठक मनोज पाठक प्रमोद गौड़ अरुण ठाकुर
मौजूद रहे।
भव्यप्रभात आपके स्वस्थ, सुखी जीवन एवँ सफलता की ईश्वर से कामना करता है।

error: Content is protected !!