हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गौशाला रोड से भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर के समर्थन में हाथरस शहर भाजपा कमेटी की ओर से भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में हाथरस नगर के कई मोहल्लों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारी मतदाताओं से सीधे सीधे रूबरू हुए, और गगनभेदी नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथरस विधानसभा सीट मतदाताओं के रुझान को देखते हुए घर-घर जाकर संपर्क के माध्यम से ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी हाथरस विधानसभा से 100000 मतों से जीत पक्की है, उक्त जनसंपर्क अभियान,वाटर वर्क्स, भूरापीर , खातीखाना, गणेशगंज, आर्य नगर जिला स्टेशन आदि पर जनसंपर्क किया गया जनसंपर्क में उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के अलावा नगर पालिका सभासद श्री भगवान वर्मा, सभासद सुरेश चौधरी, हैप्पी आत्रे, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, ज्योति खुराना,उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, राजकुमारी चौहान, रमेश राजपूत, धीरज जैन, रजत अग्रवाल, पूनम शर्मा, हरीश सैंगर, प्रदीप सिंह ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष अमन पराशर, दंबेश चक, सोनू भारती मोनू भारती, राज कश्यप, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, मनीषा रानी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।