हाथरस। बागला इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रम की विशाल सभा में हाथरस भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का पटका पहनाकर एवम् 21 किलो का बुर्ज भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, इस विशाल जनसभा में हाथरस शहर से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता भारी संख्या में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं प्रदेश के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के ओजस्वी भाषणों को सुना, हाथरस नगर की ओर से मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,पूनम शर्मा ,राजकुमारी चौहान, सोनिया नारंग, अमन पराशर भूपेंद्र कौशिक, हरीश सेंगर,अर्जुन बाल्मीकि, रजत अग्रवाल, रमेश राजपूत ,दिनेश शर्मा, सुनील वर्मा एडवोकेटएवम भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।