स्व. रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह की अस्थियां गंगा जी में की गई विसर्जित

लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन गुरुवार को गंगा जी में उनके परिजनों द्वारा किया गया.
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह का निधन 1 मई को दिल्ली में हो गया था। एडवोकेट पदम सिंह चौहान प्रदेश वरिष्ठ अध्यक्ष हरियाणा व राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजा राजेन्द्र सिंह के पुत्र एडवोकेट अनिल सिंह दिल्ली से परिवार के साथ गुरुवार को रायबरेली जनपद के सरेनी अपने पैतृक गांव पहुंचे।
उनके निवास स्थान पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। कोरोना बीमारी को देखते हुए सभी सावधानियां बर्ती गई. इस दौरान राजा साहब की अस्थियों के लोगों ने अंतिम दर्शन किए. जिसके बाद गांव से कुछ ही दुरी पर बक्सर घाट उन्नाव पहुंच कर उनके पुत्र एडवोकेट अनिल सिंह सहित उनके परिवर के सदस्यों द्वारा राजा राजेंद्र सिंह की अस्थियों को गंगा जी में विसर्जन की।
इस मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने अपनी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. परिवार के सदस्यों ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लिए किए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
माँ चण्डिका देवी मंदिर में उनकी विशेष आस्था थी, इसी लिए उनकी अस्थियों को मंदिर के नज़दीक बक्सर घाट में गंगा जी मे विसर्जित की गई है।
विसर्जन के समय बक्सर घाट पर एडवोकेट अनिल सिंह, सूरजभान सिंह, बच्चा सिंह,संतोष सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह,मोहिंदर सिंह,अजय सिंह, मनमोहक सिंह जगमोहन सिंह ,अंकुर सिंह सहित अन्य परिवार के सदस्य थे।

error: Content is protected !!