सिकंदराराऊ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा द्वारा वर्ष प्रतिप्रदा उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। चंदन तिलक लगाये स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को हिन्दू नववर्ष की बधाइयाँ दी।
नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश रौतेला ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डा0 केशवराव बलिराम हेडगेवार को ’’आद्यय सरसंघचालक प्रणाम’’ किया। डॉ हरीश रौतेला ने उपस्थित स्वयंसेवकों को भारतीय नवबर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व मे सर्व व्यापी है। राष्ट्र उत्थान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उदेश्य है। सामाजिक समरसता से ही देश को परम वैभव पर ले जाया जा सकता है। संघ की शाखाओं से ही सामाजिक समरता का निमार्ण होगा। उन्होने स्वयंसेवकों से अहवान किया कि देश में सामाजिक समरसता लाने का संकल्प ले। राष्ट्र निमार्ण में संघ के स्वयंसेवकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कितनी भी विपरीत परस्थिति हो लेकिन राष्ट्र के लिये संघ के स्वयंसेवकों ने कभी दिन या रात नही देखे और वह निरन्तर राष्ट्र के लिये कार्य करते रहे है। हिन्दू कभी पतित नही हो सकता है क्यों कि वह ‘सर्वे भवन्तु सुखना ’ की भावना से कार्य करता। पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है । विश्व भर के देश यह जानते है कि प्रेम और भाईचारें का संदेश हिन्दू ही देता । वह दिन दूर नही जब पूरे विश्व में भारत माता की जय जय कार होगी ।अध्यक्षता बृज किशोर सर्राफ ने की।कार्यक्रम में तहसील प्रचारक घनश्याम आर्य ,जिला सह कार्यवाह प्रदीप गर्ग ,नगर कार्यवाह निशान्त , प्रवीण सागर , वरूण , पारस, रामप्रताप , सुभाष आदि उपस्थित रहे।