हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मण्डल एवँ बस्तीयों में सभी शाखाओं पर बृहद स्तर पर एकत्रीकरण किया गया। एकत्रीकरण में शाखा बस्तियों में रहने वाले समाज के सभी लोगों को बुलाया गया था। जहाँ सभी ने खेलकूद एवँ योग व्यायाम किये वहीँ बोद्धिक के माध्यम से संघ के विचारों एवं कार्यो से उपस्थिति स्वयंसेवकों को अवगत कराया।
गिजरौली बस्ती के शाखा एकत्रिकरण में जिला प्रचारक धर्मेन्द्र का बौद्धिक हुआ। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवको से कहा कि शाखाओं पर एकत्रिकरण का मुख्य उद्देश्य कुटुम्ब प्रबोधन,धर्म जागरण, गौ सेवा,ग्राम विकास,सामाजिक समरसता , योग एवं पर्यावरण के माध्यम से समाज परिवर्तन का वीणा समाज की सुसुप्त शक्ति के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा समाज मे संयुक्त परिवार की महत्त्वता को समझते है। संयुक्त परिवार हमे जीवनमूल्यों युक्त जीवन जीना सिखाते है वहीँ धर्म जागरण के माध्यम से हम अपने धर्म के प्रति समर्पण एवँ निष्ठा को समझते है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता वहीँ गाय के दूध एवँ गौ मूत्र बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा में हम सभी संस्कार सीखते है इसके बाद हम अच्छे व्यक्ति फिर अच्छे कार्यकर्ता बनते है। अच्छे कार्यकर्ता बनने के बाद हमारा कर्तव्य ही नही बल्कि जिम्मेदारी भी है कि समाज की सेवा करें। उन्होंने कहा कि यह समाज और यह देश हम सभी का है इसलिए भेदभाव, ऊँच नीच को हटाकर हम सभी हिन्दू है इस भावना के साथ एकजुट रहकर भारत को परम् वैभव पर ले जाना है।
नगरीय क्षेत्र की 60 बस्तियों एवँ 64 मंडलों में एकत्रीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इन शाखाओं पर विभाग ,जिले एवँ नगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने प्रवास किया।