हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिये समाज से निधि संग्रह हेतु जिले की योजना बैठक सरस्वती शिशु मंदिर लेवर कॉलोनी में सम्पन्न हुई। बैठक में निधि संग्रह अभियान प्रमुख जिला टोली ने योजना को अंतिम रूप दिया । बैठक में जिले के सभी नगरों एवँ खंडों में संग्रह प्रमुख एवँ एवँ निधि प्रमुख बनाये गये।
जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने योजना बैठक में विस्तृत प्रकाश डालते हुये बताया निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से 16 फरबरी तक चलेगा । प्रत्येक नगर एवँ खंडों में अभियान प्रमुख , निधि प्रमुख सहित संग्रह टोली गठित की गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर 5 सदस्यी टोली गठित की गई है। टोली सभी हिन्दू परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में योगदान हेतु आग्रह करेगी।
निधि संग्रह टोली
जिले के अभियान पालक अजय कुलश्रेष्ठ होगें ।अभियान प्रमुख मनोज अग्रवाल राय वाले ,अभियान सह प्रमुख विनोद चौहान ,निधि प्रमुख मनीष अग्रवाल ,निधि सह प्रमुख सतीश होंगे।
नगरों में टोली प्रमुख में हाथरस नगर से अभियान प्रमुख सुनीत आर्य ,सह अभियान प्रमुख डॉ वी पी सिंह ,निधि प्रमुख प्रदीप यादव ,सह निधि प्रमुख कपिल अग्रवाल ,सिकंदराराऊ नगर से प्रदीप गर्ग ,निधि प्रमुख विनोद गुप्ता ,खण्ड से मुकेश चौहान ,निधि प्रमुख सुशील ,सादाबाद से अभियान प्रमुख राजकुमार सर्राफ ,निधि प्रमुख सुनील गौतम ,खण्ड से अभियान प्रमुख बंटी चौधरी निधि प्रमुख बंटी चौहान जेतई सासनी से अभियान प्रमुख योगेश ,निधि प्रमुख अनिल मिश्रा ,खण्ड से रूपेश उपाध्याय ,निधि प्रमुख प्रवीण शर्मा , मुरसान नगर से अभियान प्रमुख रवेन्द्र ,निधि प्रमुख नीरज, खण्ड से अभियान प्रमुख कप्तान सिंह ठेनुआ ,निधि प्रमुख हरीश राणा , सहपऊ नगर से अभियान प्रमुख गजेंद्र वर्मा ,निधि प्रमुख तोताराम गौतम ,खण्ड से अभियान प्रमुख अरविंद सिसौदिया ,निधि प्रमुख केशव देव गौतम ,हसायन नगर से अभियान प्रमुख ललित कुमार ,निधि प्रमुख दीपक उपाध्याय ,खण्ड से लकी मोहन वार्ष्णेय ,निधि प्रमुख रिक्षी चौहान , मेंडू से अभियान प्रमुख गौरव पाठक ,पुरदिलनगर नगर से अभियान प्रमुख राधेश्याम ,निधि प्रमुख सुरेश आर्य को निधि संग्रह की जिम्मेदारी सौपी गई है।
अभियान के शुभारंभ से पूर्व सभी अभियान प्रमुख ,निधि प्रमुख एवँ संग्रह टोली को प्रशिक्षित किया जायेगा। 03 जनवरी को होने वाला प्रशिक्षण सभी नगरों में एवँ खंडों में आयोजित किये जायेंगे। प्रशिक्षरण में निधि संग्रह से संबंधित योजना एवँ सावधानियों की जानकारी दी जायेगी।
जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने बताया कि धन संग्रह अभियान की टोली सभी हिन्दू परिवारों से सहयोग मांगेगी । उन्होंने हिन्दू समाज के परिवारों से आह्वान करते हुये कहा है कि हिन्दू आस्था के प्रतीक अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु किसी भी स्वरूप से अपना योगदान अवश्य करें। बैठक में जिले के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एवँ टोली प्रमुख मौजूद रहे।