हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस के मीटिंग हॉल में पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शहर के विकास के सम्बंधित 37 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए। बोर्ड ने सभी प्रस्तावों को ध्वनि मत से पास कर दिया।
बोर्ड बैठक शुरू होते ही बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव रखे गये। इन प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई। जिसमें सभासदों द्वारा विकास कार्यो से सम्बंधित प्रस्तावों पर सम्बंधित अधिकारियों से सवाल जबाब किये गए। और उसके बाद प्रस्ताव पास किये गए। 
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने शहर के समुचित विकास के संकल्प को दोहराते हुये कह कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की जनता के लिए मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। नगरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुये सभी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाये गए है। बोर्ड ने सभी प्रस्तावों को पास किया है अब जल्द ही इन प्रस्तावों पर काम शुरू होगा और शहर के विकास को गति मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार शहर के विकास के लिए कार्य कर रही है। शहर वासियों को कोई परेशानी नही होने दी जायेगी।