हाथरस। राष्ट्रीय विचारधारा मानवतावाद के विचारक परम श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म दिन रुद्र फार्म हाउस पर मीतई मंडल भाजपा हाथरस के तत्वाधान में मुख्य अतिथि माननीय विधायक अंजुला माहौर , मण्डल अध्यक्ष स्मृति पाठक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य संयुक्त रूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर जी ने मीतई मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। संचालन मण्डल महामंत्री अजय नागर ने किया उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी नानक चन्द पचौरी ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रशांत शर्मा बौहरे , मण्डल महामंत्री श्याम मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष सतीश माहौर, मनीष कुशवाह ,डॉ राजकुमार गुप्ता,नीरेश कुमार सिंह, सत्यभान सिंह जी,पिंटू खटीक, गिरीश शर्मा, देवेंद्र चौहान, ब्रजेश गौतम, भमर सिंह प्रधान जी, राजेश सिंह कुशवाहा , संतोष चौहान जी, जितिन, अंकुर अग्निहोत्री तथा इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गुप्ता जी जन्मदिन उनको पट्टिका और मिठाई खिला कर समस्त कार्यकर्ताओं ने मनाया और जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दी। समस्त मीतई मण्डल के सम्मानित कार्यकर्ता शामिल हुए।