हाथरस। नेहरू युवती संगठन नगला अंता द्वारा मुरसान ब्लॉक पर जाकर कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर पोस्टर लगाए व वहां उपस्थित लोगों मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। ऐडीओ पंचायत मुरसान श्री मुकेश पचौरी ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल चुका है आए दिन इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी नए नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में आम जनमानस में जागरूकता लाने के लिए नेहरू युवा केंद्र हाथरस लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है उसके लिए मुरसान ब्लॉक के समस्त अधिकारी नेहरू युवती संगठन की अध्यक्षा कल्पना चौधरी व करिश्मा शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं। नेहरू युवती संगठन की अध्यक्षा कल्पना चौधरी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के हम सभी को सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना है। घर से बाहर तभी निकले जब ज्यादा जरूरी काम हो और घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बाहर से घर आने पर हाथो को साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। व हाथों को आंख नाक और मुंह से लगाने का परहेज करें। करिश्मा शर्मा ने कहा कि इस युद्ध में जो हमारे लिए इस बीमारी से लड़ रहे हैं ऐसे डॉक्टर, पुलिस,सफाई कर्मचारी आदि सभी का सभी देशवासी सम्मान करें।