सेवा पर्व पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी

हाथरस । शासन की मंशा के क्रम में सेवा पर्व (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ0 बसंत अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ0 बसंत अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम प्रज्ञा यादव, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट द्वितीय धर्मेन्द्र सिंह, अधिवक्ता सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने आमजन से अपील की कि वे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा विकसित उत्तर प्रदेश@2047 संकल्प को साकार करने हेतु प्रदर्शनी में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपने बहुमूल्य सुझाव अवश्य दें।
अवगत कराना है कि शासन स्तर से सेवा पर्व का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के सभी जनपदों में किया जा रहा है। इसके क्रम में निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रेषित प्रदर्शनी का आयोजन जिला सूचना कार्यालय हाथरस के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया गया है, जो आम जनमानस के अवलोकन हेतु खुली है।
इस अवसर पर प्रभारी सहायक कोषाधिकारी दिनेश शर्मा, लेखाकार अजय गुप्ता, पेशकार प्रताप चौधरी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय, एल0बी0सी0 बाबू नंद किशोर, नाजिर सदर सुनील गौतम, ललित कुमार, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
————————————————————–

error: Content is protected !!