वीलेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ साईं बाबा का जलाभिषेक

हाथरस। सासनी किला और गांव बिर्रा के निकट श्री वीलेश्वर महादेव मंदिर में स्थित सांईं भक्तों द्वारा सांईंबाबा की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया।
सांई बाबा के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड़ती रही। शाम साईं भजन संध्या का विशेष आयोजन हुआ। कस्बा के सैकड़ों लोगों ने मंदिर पहुंचकर साईं बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं भक्तों ने भंडारे का आयोजन भी किया, साईं के भजनों पर सांईं भक्त झूमते हुए नृत्य करने लगे। वहीं मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय, राकेश शर्मा राजा, प्रवीण कुमार सराफ, संजय वार्ष्णेय, नवीन शर्मा, बालकिशन शर्मा, योगेश वाष्र्णेय, केशव वाष्र्णेय, कुलदीप गुप्ता, कृष्ण कांत वाष्र्णेय, सोनू पाठक और विमल शर्मा सहित साईं तमाम सांईं भक्त मौजूद थे।

error: Content is protected !!