हाथरस। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले भर में हर्ष उल्लास एवँ भक्तिभाव के साथ मनाया गया। देर रात भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते है मंदिरों में घंटा और शंखनाद हुआ। भगवान श्री कृष्ण जो पंचामृत से स्नान किया गया। इसके बाद सुंदर श्रंगार कर आरती उतारी गई। वहीँ घर घर भगवान श्री कृष्ण का उत्सव मनाया गया। देर रात पूड़ी पकवान के साथ मिष्ठान खाये गये। हर ओर हाथी घोड़ा पालिकी जय कन्हैया लाल की की गूंज गुंजयमान हो रही थी।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घरों के मंदिरों को सजाया गया। हिंडोले सजाए गये। छोटे छोटे बच्चों को श्री कृष्ण स्वरूप एवँ राधा रानी के स्वरूप में सजाया गया। उन्नति सेंगर को राधरानी के स्वरूप में सजाया गया वहीँ वान्या और प्रनील भी राधे-कृष्ण के स्वरूप में सजे। नन्हे प्रवर खण्डेलवाल ने बाल कृष्ण का स्वरूप रखकर सभी का मन मौह लिया। परिवारों में उत्सव का उल्लास रहा।