ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, माता पिता सहित तीन घायल, बाइक से अलीगढ़ से आगरा जाते समय हुआ हादसा

हाथरस। सोमवार को दोपहर आगरा अलीगढ़ हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। थाना चदपा के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार आठ वर्षीय रिया की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के टेडी बगिया थाना एत्मादौला निवासी 35 वर्षीय धर्मेन्द्र अपनी पत्नी खुशबु तीस वर्षीय ओर दो बेटियों के साथ बाइक से अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे। उनकी बेटियां रिया आठ वर्ष, ओर पूर्वी चार वर्ष बाइक पर सवार थी। इसी दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में धर्मेंद्र खुशबु और पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को अलीगढ़ रैफर कर दिया। वही पुलिस ने रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!