मोदी ने 11 वर्षो लिखी विकास की नई परिभाषा:पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पर भारतीय जनता पार्टी के रूहेरी मण्डल द्वारा “संकल्प सभा ” का आयोजन

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, के रूहेरी मण्डल द्वारा कृष्णा फार्म हाउस में “संकल्प सभा ” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में भारत ने न केवल अभूतपूर्व विकास किया, बल्कि संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी शासन की एक नई परंपरा को भी स्थापित किया। यह कालखंड “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” को जन-जन तक पहुँचाने वाली एक सशक्त और सर्वस्पर्शी यात्रा का प्रतीक रहा है।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री रूपेश उपध्याय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शिव देव दीक्षित ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विवेक रावत मण्डल महामंत्री, अनन्त सोलंकी, सत्यम यादव, नन्द किशोर, गजेन्द्र पोरुष, गोपाल सिंह, उमेश चौधरी, सभासद धर्मेन्द्र पिप्पल सहित मण्डल के पदाधिकारीगण, एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सम्मापन के बाद अहमदाबाद की हवाई घटना को लेकर मण्डल के पदाधिकारीगण, एवं कार्यकर्तागणों के साथ खड़े होकर 2 मिनट का मोन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही घायलों के लिए ईश्वर से जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

error: Content is protected !!