हाथरस । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत पहली बार जायद सीजन में मक्का खरीद हेतु शासन द्वारा निर्गत समय सारणी दिनांक 10.06.2025 में दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जनपद में मक्का खरीद प्रक्रिया के सत्त अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी समय-समय पर मक्का खरीद के सम्बन्ध में निर्गत सुसंगत शासनादेशों के अनुसार जनपद में मक्का खरीद कार्य सम्पादित करायेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत मक्का क्रय हेतु क्रय संस्था खाद्य विभाग के सात (07) मक्का क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं। जनपद हाथरस की तहसील हाथरस में दो (02), तहसील सादाबाद दो (02), तहसील सिकन्द्राराऊ में दो (02) तथा तहसील सासनी में एक (01) कुल सात (07) मक्का क्रय केन्द्र संचालित किये जायंेगे। समस्त मक्का क्रय केन्द्र सम्बन्धित तहसील के मण्डी समिति परिषर में संचालित किये जायंेगे। जिला कृषि अधिकारी, हाथरस द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मक्का के बोआई का सम्भावित क्षेत्रफल 4661 है0 तथा प्रति है0 सम्भावित उत्पादकता 25.40 कुं0 है।
मक्का खरीद दिनांक 15 जून, 2025 से दिनांक 31 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी। कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराये जाने की मंशा से शासन द्वारा जायद मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225-प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। मक्का विक्रय हेतु कृषकों द्वारा खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पूर्व से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा पंजीकृत कृषकों से ही मक्का क्रय किया जायेगा। शिकायत, सुझाव एवं समस्या निराकरण हेतु विभाग का टोल फ्री नम्बर 18001800150 है।
मक्का खरीद हेतु अन्य जानकारी के लिये जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नं0 9415248592 पर सम्पर्क किया जा सकता है।