पूर्ण गणवेश में हजारो की संख्या में जुटेंगे स्वयंसेवक
हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्ष प्रतिप्रदा के सुअवसर पर शाखा टोली पर्यन्त एकत्रीकरण 30 मार्च को आगरा मार्ग स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। एकत्रीकरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संघ के स्वयंसेवकों में जोश के साथ एकत्रीकरण को लेकर काफी उत्साह है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा टोली एकत्रीकरण के लिये सभी स्वयंसेवक जोर शोर से लगे हुये है। जिले में लगने वाली शाखाओं पर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है। संघ के स्वयंसेवक शाखाओं पर योग ,आसन, व्यायाम का रिहर्सल कर रहे है। नये स्वयंसेवक गणवेश बनवा रहे है वहीँ कुछ स्वयंसेवक गणवेश को पूर्ण करने में जुटे हुये है। नगर में चार स्थानों पर गणवेश बिक्री केंद्र भी खोले गये है। कार्यक्रम स्थल तक स्वयंसेवकों को लाने के लिये योजना बना दी गई है। शाखाओं से स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौपी गई है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये संघ के सभी स्वयंसेवक जोर शोर से जुटे हुये है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने बताया कि शाखा टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम पूर्ण गणवेश है । जिले भर से हजारों की संख्या में स्वयंसेवक एकत्रीकरण में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रज प्रान्त के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र होंगे। संघ के संस्थापक परम् पूज्य केशराव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी वर्ष प्रतिप्रदा को होता है। इसलिये यह एकत्रीकरण ओर भी विशेष है। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में समय से पहुँचे।