अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल – सीता दीदी

ब्रह्माकुमारीज “तपस्याधाम ” पर मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपस्याधाम,हाथरस में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इस अवसर जिला प्रभारी राजयोगिनी सीता दीदी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।
महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सशक्तिकरण के लिए काम करना और उनकी आवाज को मजबूत बनाना है। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल है |
इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना बहन ने कहा कि प्राचीन काल में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता था, वह ज्ञान और शक्ति की प्रतीक थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, पितृ सत्तात्मक संरचनाओं ने अधिकार ग्रहण कर लिए, जिससे नारी की स्वतंत्रता सीमित हो गई, उसकी आवाज़ दबा दी गई और उसका योगदान अनदेखा कर दिया गया| संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने नारी की महत्ता को जान उसे आगे बढ़ाया| ब्रह्माकुमारी संस्था भारतवर्ष व अन्य देशों में जितने भी सेवा केंद्र हैं | उन सभी सेवा केदो का प्रमुख नारी को ही बनाया है|
इस अवसर पर गण मान्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य संगीता गर्ग, कवि श्याम बाबू चिंतन, बीके सीमा बहिन, आदि अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की |
इस अवसर पर कजली, राजोरिया, रश्मि वार्ष्णेय, रीना अग्रवाल, प्रभा शर्मा, प्रभा चौहान, प्रतिभा चौहान,राधा खंडेलवाल, सर्वेश चौहान, प्रिंसी,मानसी,मीनाक्षी, डेली,खुशी, वासिनी,प्राची, प्रिया,कमलेश अग्रवाल, सत्यवती गौतम,प्रीति अग्रवाल, नीलम, निर्मला,अनीता कुमारी,राधा,बीके रश्मि आदि मौजूद रहे |

error: Content is protected !!