जिलाधिकारी ने कृषक बंधुओं से किया जैविक खेती करने का आवाहन

कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
हाथरस । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार ने 10 कृषको को रागी, समां, कोदो, बाजारा आदि की मिनीकिट बीज वितरित किये। जैविक कृषक वीरपाल सिंह निवासी ऐहन के द्वारा जिलाधिकारी को जैविक उत्पाद काला गेंहू का दलिया, गेंहू का आटा, सरसों का तेल भेट दिया।
जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस मुख्य उद्देश्य हमारे यहां कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा आज के समय में खेती किये जाने हेतु नई-नई मशीनरियों, उन्नत कृषि तकनीक,अधिक उत्पादन करने वाली प्रजातियां ,बीज एवम भूमि शोधन के तरीके दिए है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीके से की जा रही खेती के स्थान पर जैविक खेती का उपयोग करते हुए उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने फसलों में कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करने तथा जैविक खेती के माध्यम से फसलों को उगाने हेतु प्रेरित किया। जनपद में जैविक खेती करने वाले उपस्थित प्रगतिशील कृषकों से जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ने एवं जैविक खेती से होने वाले लाभ के संबंध में प्रशिक्षित एवं जागरूक करने के लिये कहा, जिससे कि जनपद के अधिक से अधिक कृषक जैविक खेती के माध्यम से होनी वाली फसलों से लाभ ले सकें।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कृषकों की आय में वृद्धि किये जाने हेतु विभाग द्वारा जनपद स्तर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कृषि गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जाता है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को जनपद के अधिक से अधिक कृषकों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से आच्छादित कराये जाने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों को खाद बीज की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर के अनुरूप विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रतिवर्ष नये प्रगतिशील कृषकों की संख्या में वृद्धि करने के साथ ही उनकों सम्मानित करने को कहा, जिससे कि अधिक से अधिक कृषक जागरूक होकर लाभ उठा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को किसानों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कृषकों हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और दी जाने वाली अनुदान राशि के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे कि अधिक से अधिक कृषक बंधु योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने उपस्थित कृषकों से परम्परागत खेती के स्थान पर जैविक खेती करने का आवाहन किया। जिससे आमदनी में वृद्धि हो सके। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने कृषकों को समय से विद्युत ,पानी , खाद बीज, केसीसी उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के मा0 सदस्य, रिषी जैसवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को खतौनी, के0सी0सी0 ऋण से संबंधित लंबित/अवशेष आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक हंसराज में किसन सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
जिला कृषि अधिकारी राम किशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 180155 है0, कृषि योग्य क्षेत्रफल 149303 है0, खरीफ क्षेत्रफल 86671 है0 (मुख्य फसलें बाजरा- 52007 है0, मक्का-3649 है0, धान-23996 है0), जायद क्षेत्रफल 49919 है0 (मुख्य फसलें बाजरा 31988है0, मक्का- 5118 है0, हरा चारा 4087 है0), रबी क्षेत्रफल 106000 है0 (मुख्य फसलें गेंहूँ- 81622 है0, सरसों – 21615 है, आलू- 51000 है0), फसल सघनता 197 प्रतिशत, खरीफ बीज व्यवस्था 6576 कु0 बीजों के लक्ष्य के सापेक्ष 7402 कु0 की उपलब्धता है। खरीफ कृषि रक्षा रसायन 59730 कि0ली0 लक्ष्य के सापेक्ष 42709 कि0ग्रा0/ली0 की उपलब्धता है। खरीफ उर्वरक व्यवस्था वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। यूरिया खरीफ लक्ष्य 26160 मी0 टन एवं माह जुलाई तक के लक्ष्य 13040 मी0 टन के सापेक्ष 36350 मी0 टन आपूर्ति है, जो माह जुलाई के सापेक्ष 278.75 प्रतिशत है। फस्फेटिक उर्वरक खरीफ लक्ष्य 15075 मी0 टन एवं माह जुलाई तक के लक्ष्य 5108 मी0 टन के सापेक्ष 13123 मी0 टन आपूर्ति है, जो माह जुलाई के सापेक्ष 256.91 प्रतिशत है। रबी हेतु प्रीपोजिशिनिंग जनपद में प्रीपोजिशनिंग लक्ष्य यूरिया 5000 मी0 टन के सापेक्ष 3500 मी0टन एवं फॉस्फेटिक 6283 मी0 टन के सापेक्ष 3100 मी0 टन की उपलब्धता है। प्रीपोजिशनिंग उर्वरक की आपूर्ति लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करली जायेगी। कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जनपद में 8.48 है0 क्षेत्रफल में राजकीय कृषि बीज प्रक्षेत्र रतनपुर, सिकन्दराराऊ में स्थित है। कृषि विज्ञान केन्द्र जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्र रतिभानपुर, हाथरस सिकन्दराराऊ रोड पर स्थित है। राजकीय नलकूप एवं नहरों की व्यवस्था जनपद में कुल 197 राजकीय नलकूप के माध्यम से 15600 हे0 क्षेत्रफल की सिंचाई की जाती है, जिसमें से 05 नलकूप यांत्रिक दोष से खराब हैं। नहरों में 39 टेलों की फीडिंग के सापेक्ष 35 टेलों में पानी पहुँच चुका है। गंगा नहर प्रणाली के अन्तर्गत जनपद में 639.98 कि.मी लम्बाई में नहर है। सिंचाई का मुख्य साधन निजी नलकूप है। जनपद की वार्षिक औसत वर्षा 667.80 मि0मी0 है। वर्ष 2023-24 में 584.97 मि0मी0 हुयी है। माह जुलाई, 2024 तक औसत वर्षा 312.80 मि0मी0 के सापेक्ष 194.50 मि0मी0 वर्षा हुयी है। फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड व्यवस्था के अनुसार खरीफ वर्ष 2024 में सहकारी बैंकों से 3180 लाख रू० एवं व्यवसायिक बैंकों से 109156.44 लाख रू० लक्ष्य के सापेक्ष कुल 34561 लाख रू0 का फसली ऋण वितरण किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड वितरण हेतु 92041 के लक्ष्य के सापेक्ष 33935 किसान क्रेडिट कार्ड वितरण किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, मत्स्य विभाग, जिला खाद्् एवं विपणन विभाग, जिला उद्यान विभाग, विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया कराई तथा उनकी शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना एवं आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याऐं हैं उनका समय से निस्तारण किया जायेगा। साथ ही उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने मो0नं0 भी उपलब्ध कराये।
उपस्थित कृषकों द्वारा विद्युत कनैक्शन/बिल, के0सी0सी0 ऋण आदि के संबंध में शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में आयी हुई समस्याओ को सम्बन्धित विभाग को भेज कर समाधान कराते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला खाद्य विपनन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई/विद्युत, कृषि वैज्ञानिक केवीके सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा जनपद के सुदूर क्षेत्रों से काफी संख्या में कृषकों ने प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!