सोनिया सिंह सर्वसम्मति से बनी अध्यक्ष ,पालिका कर्मचारियों ने किया स्वागत

हाथरस- नगर पालिका परिषद, हाथरस के कर्मचारियों की एक बैठक श्री विद्यासागर शर्मा, वरिष्ठ कर्मचारी की अध्यक्षता में दिनांक 12.05.2021 को सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कर्मचारियों द्वारा उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, लखनऊ की मान्यता के लिए स्वीकृति दी। इस बैठक में सर्वसम्मति से सभी कर्मचारियों द्वारा श्रीमती सोनिया सिंह को अध्यक्ष एवं श्री संजय कुमार शर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया है। उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशि कुमार मिश्रा द्वारा अपने अनुमोदन पत्र दिनांक 17.05.2021 प्रस्तुत करते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस के कर्मचारियों के संघ को अपने महासंघ से सम्बद्ध करते हुए नवमनोनीत अध्यक्ष व महामंत्री को शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिशासी अधिकारी महोदय की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष एवं महामंत्री को पुष्पहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। वही अधिशासी अधिकारी महोदय का भी पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री डम्बर सिंह सहायक अभियन्ता, संदीप भार्गव मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विजयप्रकाश स्वर्णकार कार्यालय अधीक्षक, विद्यासागर शर्मा, रविन्द्र शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, राजीव कुलश्रेष्ठ, जयप्रकाश शर्मा, रामकुमार शर्मा, जगदीश शर्मा, अशोक कुमार, राजू शर्मा, चेतना शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष कुमार, गुड्डू खाँ, हरेन्द्र कुमार, सलमान आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!