हाथरस। जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख अयोध्या में विराजमान श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से भगवान ऋषभदेव रथ यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों में होकर निकाली गयी। नयागंजव जैन मंदिर में धर्म सभा मे प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन सहित अन्य लोगो का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन ने कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन जैन समाज अयोध्या को भूलता जा रहा है। ऋषभ देव भगवान के पुत्र भरत के नाम पर देश भारत रखा गया था।
रथ यात्रा का बिभिन्न बाजारों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और रथ पर सवार भगवान ऋषभ देव की आरती उतारी गई। अयोध्या के भगवान ऋषभदेव मंदिर में मूर्तिफ़ प्रतिष्ठापित कराने के लिये जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री अमित जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया, धन्य कुमार जैन सोगानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जैन भूरा, अमित जैन गणेश सिटी द्वारा 25- 25 हजार की बोली ली गयी थी जबकि रथ पर विराजमान होने की बोली सुधीर जैन ,संदीप जैन ज्वेलर्स कमलेश जैन लाल वाले,संजीव जैन लुहाड़िया, श्वेतांक जैन द्वारा ली गयी थी। रथ पर प्रतिष्ठित प्रतिमा के दर्शन के लिये जगह जगह भीड़ लगी रही। नयागंज स्थिति भगवान नेमिनाथ मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा से पूर्व पालने में भगवान को झुलाया गया और आरती की गई थी । रथ यात्रा नयागंज से मोती बाजार, सर्राफा बाजार, नजिहाई बाजार, घंटा घर बेनीगंज, रामलीला मैदान ,कोमल कॉम्लेक्स, सर्क्युलर रोड, चक्की बाजार होते हुये नयागंज मंदिर पहुच कर समाप्त हुई थी रथ पर सवार प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन ने बताया कि गरणी आर्यिका ज्ञानमति माता जी द्वारा जुलाई में लखनऊ से रथ का शुभारंभ किया था। रथ पूरे भारत में भ्रमण कर रहा है। भारत के 2000 से अधिक स्थानों पर होता हुआ यह रथ आज गुरुवार को हाथरस पहुचा है। रथ यात्रा में अनिल जैन गुड्डू जितेंद्र जैन रेडिमेड सुधीर जैन ज्वैलर्स पंकज जैन ट्रक वाले पंकज जैन कपिल जैन चूर्ण,विवेक जैन मोबाइल,सौरभ जैन अजमेरा सौरभ जैन रानू, राहुल जैन बैटरी संजीव जैन पिंकी अनिल जैन पुराना बंटू जैन मिल,तन्नू जैन अतुल जैन एडवोकेट, अर्पित जैन लोहिया जिनेंद्र जैन सुनीत जैन सुत वाले, दीपक जैन, उषा जैन, संतोष जैन, मधु जैन, राजुल जैन कल्पना जैन, शीलू जैन, लता जैन आदि मौजूद थी।