राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर नगर भर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए हजारों स्वयंसेवकों ने करीब तीन किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े रहे वहीँ बाजारों में भी भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। सड़को के किनारे तथा घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया तो इत्र की भी वर्षा की गई।
पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ स्वयंसेवक शामिल रहे। वयोवृद्ध स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है।
पथ संचलन डीआरबी से प्रारंभ होकर नई धर्मशाला, चावण गेट ,नयागंज मोती बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर , बेनीगंज, रामलीला मैदान, कमला बाजार , गुड़िहाई बाजार, सादाबाद गेट होते हुये डीआरबी मैदान पर समापन हुआ। कदमताल कर स्वयंसेवकों पर बाजरों में जोरदार पुष्पवर्षा के साथ इत्र की भी वर्षा की गई। पुष्प वर्षा करने वाले भारत माता की जय ,वंदेमातरम के जयघोष कर रहे थे