रोडवेज के कंडक्टर व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सदर विधायक के हस्तक्षेप के बाद समाप्त

हाथरस।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वर्कशॉप पर संविदा कंडक्टरों और ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर मौके पर पहुंचीं। उनके हस्तक्षेप के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वर्कशॉप पर संविदा कंडक्टरों और ड्राइवरों ने माँगो को लेकर आज सुबह धरना प्रदर्शन किया। धरना की जानकारी होते ही सस्र विधायक मोके पर पहुँच गई। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और तत्काल एआरएम को धरना स्थल पर बुलवाया। सभी मांगों की सूची मंगवाकर मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शरण समाप्त कर दिया।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, विष्णु बघेल, रजत अग्रवाल एवं संजय सक्सेना सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!