जलनिगम को लेकर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा ,5 प्रस्तावों में से तीन पास

हाथरस। नगर पालिका टाउन हॉल में बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड बैठक शुरू होते ही अमृत योजना में डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन को लेकर सभासदों ने जमकर शिकायत की। सभासद दल ने अधिशासी अधिकारी से साफ साफ कह दिया कि जलनिगम से शहर में कार्य कराना किसी भी शर्त पर मंजूर नही।
बोर्ड बैठक शुरू होते ही प्रस्ताव संख्या 01को पढ़ा गया । जिसमे जलनिगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन की गुणवत्ता एवँ मानक अनरूप न होने को लेकर नगर हित मे निर्णय लेने के सम्बंध में था। प्रस्ताव पर सभासदो ने एक मत होकर जलनिगम से कार्य हटाने की मांग की। सभासद दल के साथ वार्ड 23 की सभासद अंजली शर्मा ने सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,प्रमोद शर्मा ,नारायण लाल ,वीरेन्द्र माहौर ,राजेन्द्र गोयल ,रामवती माहौर ,रिनेश मिश्र ,निशान्त उपाध्याय ,श्री भगवान वर्मा के साथ जल निगम की कार्यप्रणाली को लेकर ईओ को लिखित पत्र दिया। सभासदों ने कहा कि जलनिगम का कार्य काफी दायनीय है। जलनिगम द्वारा मनको के अनुसार कार्य नही करने , टूटी सड़कें ठीक नही करने ,कनेक्शन नही करने , टोटियां नही लगाने ,एव लीकेज की लिखित शिकायत की। उन्होंने पत्रों को बोर्ड की कार्यवाही रजिस्टर में अंकित करने को ईओ से बोला। इन सभी सभासदों ने जल निगम से कार्य हटाने एव जलनिगम को पालिका द्वारा दी जा रही धनराशि को रोकने की मांग की। वही अन्य किसी संस्था से कार्य पूर्ण कराने एव जलनिगम के खिलाफ लापरवाही एव मानको की अनदेखी करने पर कड़ी कार्यवाही को शासन को लिखने की मांग की।

इसके बाद बोर्ड के प्रस्ताव संख्या दो पढ़ा गया जिसमें उत्तर प्रदेश जलनिगम बड़िशापिग के आधार पर आये कर्मचारियों को समायोजित करने के सम्बंध में था। जिसे सभासदो ने सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
प्रस्ताव संख्या 3 कोविड-19 वर्तमान यूक्रेन युद्ध व अन्य कारणों से निर्माण / विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर चर्चा व निर्णय के संबंध में एवँ
प्रस्ताव संख्या 4 नगर पालिका सीमा अंतर्गत निर्मित कॉलोनियों के नक्शा पास कराए जाने के संबंध मे पढ़ा गया
इसके बाद सभासदो ने फिर लिखित पत्र ईओ को सौपकर दोनों प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में लाने हेतु सोप दिया। पत्र में सभासदों ने कहा कि प्रस्ताव संख्या तीन को विस्तृत रूप से बोर्ड में लाया जाये। जिसमे इस बात का भी उल्लेख किया जाये कि कौन कौन से ठेकेदार ओर किस कार्य हेतु किन परेशानियों का सामना कर रहे है। साथ ही उन कार्यो को पूर्ण करने की तिथि क्या थी।
प्रस्ताव संख्या 4 के सम्बंध में
विस्तृत प्रस्ताव लाया जाये। वर्तमान प्रस्ताव से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अतः हम सभासदो ने विचार उपरांत निर्णय लिया है कि उक्त दोनों प्रस्तावों को आगामी बोर्ड बैठक में चर्चा हेतु पुनः रखा जाये। इसके बाद प्रस्ताव को आगे बैठक हेतु रखने की कार्यवाही की गई।
इसके बाद प्रस्ताव संख्या 05 पढ़ा गया जिसमें पार्को व चौराहों की परिधि तक अवैध निर्माण न किये जाने के सम्बंध में था। जिसे सभासदो ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
आज बोर्ड बैठक में कुल 5 प्रस्तावों में से 3 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गए
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि जलनिगम के कार्यो से नगर की जनता परेशान है । जगह जगह टूटी सड़के और लीकेज की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बोर्ड को विस्वास दिलाते हुये कहा कि जब तक सभी सभासदो की लिखित सहमति नही होगी तब तक किसी भी जॉन को स्वीकार नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जलनिगम द्वारा दो जोंनो को हैंडओवर करने की बात कही जा रही है। इसमें पूर्व ईओ और एक कर्मचारी द्वारा हैंडओवर किया गया जिसे बोर्ड स्वीकार नही करता है। क्यों कि उन जॉन में अभी भी कार्य पूर्ण नही हुआ है। उन्होंने कहा कि जलनिगम जनहित के कार्य के लिये मिले धन का सद उपयोग करे। उन्होंने सभासदो से कहा कि नगर के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जायेगी। पैसे का अभी अभाव है ।जल्द पैसा आते ही विकास कार्यो को पूर्ण किया जायेगा एवँ नए कार्यो को शुरू किया जायेगा। इसके बाद मेज थपथपा कर सभासदों ने सहमति व्यक्त करते हुये प्रशंसा व्यक्त की। बैठक में पालिका के सभासद एवँ विभिन्न अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!