आठवे अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व युवा मंडल सदस्यों ने योगाभ्यास किया

हाथरस। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस दिव्या शर्मा ने बताया है कि नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस द्वारा विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत स्वयं सेवकों द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस के निदेशन में स्वयं सेवकों द्वारा योगाभ्यास किया जा रहा है। आठवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 से पूर्व स्वयंसेवक योगाभ्यास में जुट गये। अपने सभी युवा मंडल साथियों के साथ योगाभ्यास कर रहे है। 21 जून यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। जिसके बाद 21 जून को ‘‘ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ घोषित किया गया। दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘‘ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ’’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
नेहरू युवा केन्द्र के विकास खंड- सहपऊ के गांव गढ़ी अहवरनपुर के स्वयंसेवक संतोष कुमार द्वारा स्वस्थ भारत के अंतर्गत योग प्रणायाम का शिविर लगाकर योग कराया एवं सभी को अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन करने के लिए कहा कि योग से हमारे आंतरिक भाग मजबूत होते है एवं शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है योग हमें प्रतिदिन करना चाहिए एवं दूसरों को भी कराना चाहिए योग का महत्व पूरे विश्व में माना है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय योग में वह शक्ति है जो मनुष्य को आवागमन प्रक्रिया से बचा सकते हैं। योग हर व्यक्ति के लिए लाभदायक है। योग से मनुष्य का मन तथा तन स्वस्थ रहता है। हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए योग करने से बीमारियां नहीं होती तथा शरीर स्वस्थ रहता है।
योगाभ्यास में संतोष कुमार, शाहरूख खान, शगुन कौशिक, सृष्टि चौधरी, उपासना, हर्षिता, आंचल, मान्या, सीवी कौशिक, डॉली, अंजली, गुंजन, लक्ष्मी, ओमकार राना, दिनेश, तुषार, अभिषेक, प्रेमपवन, गणेश उपाध्याय, आकाश बघेल, अर्जुन, निर्मल आदि ने योगाभ्यास किया।

error: Content is protected !!