प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचकर निधि संग्रह करने का आह्वान, संघ की समन्वय बैठक में विभाग प्रचारक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

हाथरस। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण संग्रह अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विविध संगठनों के साथ समन्वय बैठक बीएलएस स्कूल में हुई। बैठक में जिले के पालक एवँ प्रान्त कार्यकारणी के सदस्य अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवँ दीपप्रज्जलन के साथ हुआ।
अबधपुरी में फिर से मंदिर जय जय श्री राम! तनमन धन सर्वस्व सपर्पित बने राम का धाम !! भव्य राम का धाम ,जय जय श्री राम गणगीत का गान हुआ।
विभाग प्रचारक जितेन्द्र ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मान बिंदु होता है। मान बिंदु हमें निरन्तर कार्य करने की प्रेरणा देते है यही मठ मंदिर हमारे मान बिंदु है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हो इसलिये हमें तन मन धन समर्पित कर पूरे मन के साथ जुट जाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से लेकर माघी पूर्णिमा तक गांव-गांव पहुंच कर एक-एक घर से निधि संग्रह किया जाएगा। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में सभी भारतवासियों का सहयोग हो ऐसा हमारा प्रयास है।
विभाग प्रचारक ने सभी कार्यकर्ताओं को इस देशव्यापी निधि समर्पण संग्रह अभियान मे प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचकर निधि संग्रह करने का आह्वान किया।
जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि भगवान श्री राम हम सबके अराध्य हैं और अराध्य के लिए जीवन से बड़ी मूल्यवान कोई और चीज नहीं हो सकती।वर्षो तक भगवान श्री राम टाट पर विराजमान रहे लेकिन अब अपने आराध्य भगवान के भव्य एवँ अलौकिक मंदिर निर्माण का समय आ गया है। हमें मंदिर निर्माण हेतु हर संभव मदद के लिए पूर्ण संकल्प लेकर अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।
उन्होंने बताया कि निधि संग्रह अभियान के सभी अभियान प्रमुख ,निधि प्रमुख एवँ संग्रह टोली बना दी गई है। संग्रह टोली को प्रशिक्षित किया जायेगा। 03 जनवरी को नगरों में एवँ खंडों में प्रशिक्षरण आयोजित कर टोली को प्रशिक्षण होगा। जिसमे निधि संग्रह से संबंधित योजना एवँ सावधानियों की जानकारी दी जायेगी।
बैठक में विभाग के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता सहित जिले के विविध संगठनों के दायित्ववान कार्यकर्ता एवँ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!