हाथरस। प्रधानमंत्री मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा सेक्टर प्रभारी व जिला कार्यसमिति सदस्य योगेन्द्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज प्रगति पुरम स्थिति महादेव मंदिर की साफ सफाई की गई बहुत से भाजपाई इस सफाई कार्यक्रम में उपस्थित थे। भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह गहलौत ने बताया पहले लोग स्वयं साफ सफाई करने से झिझक महसूस किया करते थे लेकिन आज प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से लोग आज इस जिम्मेदारी को स्वयं सम्हालते हुए गर्व महसूस करते हैं और अपने पास गन्दगी नहीं होने देते यही कारण है कि आज हम अपने जीवन को सुरक्षित रख पा रहे हैं क्योंकि साफ सफाई के कारण ही हमारा स्वास्थ सही रहता है और बहुत सी बीमारियां भी इससे नियंत्रित होती हैं इस कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भीकम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष भारतेंदु पाल सेंगर, चंद्रपाल सिंह सिकरवार, अखय सिंह चौहान, श्याम सिंह राघव,गोपाल सिंह मंदिर पुजारी आदि लोग थे।