उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य ने किया खादी ग्रामोद्योग हाथरस कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

हाथरस। उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आचार्य महेंद्र सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष शरद महेश्वरी को साथ लेकर खादी ग्रामोद्योग हाथरस कार्यालय पहुँचकर औचक निरीक्षण । दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आचार्य महेंद्र सिंह ने आवश्यक अभिलेखों का मुआयना कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की।
खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी के पी सिंह, कोपरेटिव इंस्पेक्टर संदीप कुमार ,को आचार्य महेंद्र सिंह ने निर्देश दिया कि कार्यालय में कोई व्यक्ति रोजगार से संबंधित जानकारी लेने आए तो उसको पूरी जानकारी विस्तार तरीके से बताई जाए ,जो कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराना इस उद्देश्य को हमें और आपको मिलकर आगे बढ़ाना है। केंद्र व प्रदेश की खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनहित में प्राथमिकता दी जाए।आचार्य महेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि यदि किसी को खादी ब ग्राम उद्योग से उद्योग संबंधित विभाग से संबंधित कोई भी अधिकारी अधिक कार्यालय में जनता की न सुन रहा हो तो मुझसे संपर्क करें। औचक निरीक्षण में साथ रहने वालों में भाजपा कर नगर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मितई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय,नगर मंत्री हरीश सेंगर,गगन शर्मा आदि साथ रहे।

error: Content is protected !!