स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर भारत को बनाना है विकसित राष्ट्र : अनूप प्रधान

भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर एक सांसद ने की प्रेस वार्ता

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड हाथरस पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हाथरस लोकसभा के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है, इस अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और उनकी खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है एवं अभियान का उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और आयात पर निर्भरता कम करना है, युवा वर्ग को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा सके, यह अभियान जन-जन तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है,आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा एक ऐसे देश की है जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर हो, यह आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त होने के बारे में है,आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें कई क्षेत्रों में काम करना होगा, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें नवाचार, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा, इससे न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमारा देश भी सशक्त बनेगा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित देश बनाने का जो सपना देखा है उसी को सफल बनाने के लिए यह अभियान है यह निश्चित है कि युवा वर्ग की मदद से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर 2047 तक देश विकसित देश बन जाएगा, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व के वर्षों में हम विभिन्न वस्तुओं खासकर रक्षा उत्पादों को आयात करते थे जिससे हम विदेशों पर ही निर्भर थे ,लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच की वजह से रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बनने जा रहे हैं नई-नई तकनीक से मिसाइल ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में देश लगभग आत्मनिर्भर होने की कगार पर है उन्होंने कहा कि जिन उत्पादों को बनाने में हमारे देश के नागरिक का खून पसीना बहता है वह सब उत्पाद स्वदेशी उत्पाद की श्रेणी में आते हैं जिन्हें हम खरीद कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर सकते हैं, प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक एवं प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा,नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर चौधरी उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!