प्रियंका गांधी का जन्मदिवस कल, सशक्त महिला सम्मान दिवस के रूप में मनायेगी कांग्रेस

हाथरस। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिवस सशक्त महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 12 जनवरी सुबह 10:00 बजे श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का जन्म दिवस सशक्त महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा इस अवसर पर जनपद की सशक्त महिलाएं जो सामाजिक साहित्य राजनीतिक चिकित्सा शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं उनका सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश सचिव प्रभारी लीना कुमार होंगी यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं अल्पसंख्यक विभाग की जिला अध्यक्ष सलमा बेगम ने दी।

error: Content is protected !!