हाथरस महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक हेतु तैयारियों में जुट प्रशासन

हाथरस । आगामी 24 मार्च 2023 से प्रारम्भ हो रहे हाथरस महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजित कराये जाने की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने हाथरस महोत्सव की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि हाथरस महोत्सव का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2023 से 28 मार्च 2023 तक बागला कॉलेज के खेल मैदान में किया जायेगा। संबंधित विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश देते हए कहा कि आयोजित होने वाले महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाये। महोत्सव के आयोजन स्थल पर संभावित भीड़ के दृष्टिगत आयोजन के समस्त पहलुओं यथा वैरिकेडिंग, प्रवेश, निकास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय कैम्प, प्रदर्शनी सहित आम जनमानस से जुड़ी शासकीय उपलब्धियों की जानकारी से लोगों को जोड़ने के लिए महोत्सव यादगार होना चाहिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को महोत्सव आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में भक्ति एवं आस्था का ध्यान रखते हुए काफी मनोरंजक ढंग से किया जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डी0सी0 मनरेगा, जिला सूचना एवं पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पी0ओ0 डूडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि उपस्थित रहे।
————————————————————–

error: Content is protected !!