मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहँू खरीद के लिये 59 गेहूँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन ,02 अप्रैल से होगी खरीद

हाथरस । 59 क्रय केन्द्रों पर होगी गेहूँ खरीद -जिलाधिकारी हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा द्वारा जनपद में रबी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहँू खरीद के लिये वर्तमान में 59 गेहूँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है। इसमें क्रय एजेन्सी खाद्य विभाग के 05, पी0सी0एफ0 के 53 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01, कुल 59 गेहूँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहँू की खरीद दिनांक 01 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ होगी। गेहूँ का समर्थन मूल्य रु0 2125 प्रति कुन्तल निर्धारित है। गेहूँ खरीद हेतु विकास खण्ड हाथरस में 07, मुरसान में 07, सासनी में 03, सादाबाद में 09, सहपऊ में 08, सिकन्द्राराऊ में 14 एवं हसायन में 11 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त गेहूँ क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने एजेन्सी के अनुमोदित गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ खरीद सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुये शासनादेशानुसार दिनांक 01.04.2023 से गेहूँ खरीद प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। गतवर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2015 प्रति कुन्तल निर्धारित था जिसमें इस वर्ष रू0 110 प्रति कुन्तल की वृद्धि की गई है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), हाथरस को आगामी गेहूँ खरीद के लिये प्रभारी अधिकारी नामित किया है जिनके निर्देशन में गेहूँ क्रय व्यवस्था विषयक समस्त कार्योे का सम्पादन किया जायेगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा अगवत कराया गया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय हेतु कृषकों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। 01 मार्च, 2023 से गेहूँ विक्रय हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। कृषक किसी भी जनसेवा केन्द्र या अपने स्मार्ट फोन से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण न होने की स्थिति में खरीद नहीं हो पायेगी। पंजीकरण के लिये आधार कार्ड, भू-अभिलेख (खसरा-खतौनी) और बैंक खाता, जो आधार लिंक्ड एवं एन0पी0सी0आई0 पोर्टल पर मैप्ड हो, आवश्यक है। जिन किसानों ने धान बेचने के लिये पंजीकरण कराया है उन्हे गेहूँ विक्रय के लिये पंजीकरण अपडेट कराना होगा।
————————————————————–

error: Content is protected !!