एडीएचआर की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी डॉ.(प्रो.) सरोज व्यास

दिल्ली। दुनिया की आधी आबादी विश्व को सजाने और संवारने में लगी है आओं उनको साथ लेकर महिला सशक्तिकरण की अलख जगाए।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, नई दिल्ली ने आधी आबादी के साथ कदम बढ़ाते हुए एडीएचआर की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. (प्रो.) सरोज व्यास का चयन किया है।
एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि एडीएचआर द्वारा महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान को गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल की संस्तुति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा एडीएचआर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. (प्रो.) सरोज व्यास का चयन किया है प्रो. सरोज व्यास वर्तमान में फेयरफील्ड प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान,नई दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इनके जुडऩे से एडीएचआर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। और जल्द ही ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल ने कहा कि प्रो. सरोज व्यास के साथ एडीएचआर मातृशक्ति के उत्थान एवं उन्नयन में अपनी महती भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. सरोज व्यास ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण पद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बहुत-बहुत आभार एवं महिलाओं के अधिकार और जन जागरूकता को प्राथमिकता में लेकर भारतवर्ष में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ महिला प्रकोष्ठ का गठन कर महिला सशक्तिकरण की नई अलग जगाई जाएगी।

error: Content is protected !!