पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को प्रधानमंत्री मोदी कर रहे पूरा : शरद महेश्वरी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकात्म, अंत्योदय,मानवबाद के प्रणेता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हाथरस भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी की अध्यक्षता में हाथरस शहर के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती पर अपना उद्बोधन बूथ पर सभी को सुनाया और कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ की स्थापना की और आज उस एक छोटी सी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के हर कोने कोने में भाजपा ही भाजपा है यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कारण ही संभव हो सका है, वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में यह कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का इस पार्टी को खड़ा करने में अतुलनीय योगदान है जो भाजपा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का जो सपना था हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उस सपने को साकार किया गया है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी बचपन से ही बड़े ही सौम्य में एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे,उन्होंने देश के कोने कोने में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को खड़ा किया है, आज भाजपा का इतिहास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम से ही शुरू होता है, वहीं भाजपा शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में यह कहा कि हमको पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा, और आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चर्चा देश के साथ पूरे विश्व में होती है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में प्रदीप सिंह राजकुमारी चौहान हरीश सैंगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग,ज्योति खुराना, राजकुमार जैन,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान ,रमेश राजपूत,रजत अग्रवाल,दिनेश माहौर, सभासद नारायण लाल,पंडित श्याम शरण शर्मा,पूनम शर्मा, प्रदीप गुप्ता,अनिल कुशवाहा ,सुरेश चौधरी ,अमन पाराशर,आलोक शर्मा ,जितेंद्र अग्निहोत्री,शिवकुमार कुशवाहा, करण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

error: Content is protected !!