विश्व योग दिवस पर रिटायर्ड अपर सूचना निदेशक ने जमकर हँसाया, योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील

अलीगढ़। रिटायर्ड अपर सूचना निदेशक यतीश चंद्र गुप्ता ने विश्व योग दिवस पर अपने निवास अपार्टमेंट के साथियों के साथ विभिन्न योग किये और सभी को जमकर हँसाया। इस अवसर पर शरीरिक दूरी का पालन करते हुये योग कार्यक्रम किया गया।
रिटायर्ड अपर सूचना निदेशक यतीश चन्द्र गुप्ता स्वभाव से ही हँसमुख है। विश्व योग दिवस पर उनकी हस्यासन की एक वीडियो सोशलमीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमे वह लोगों को व्यंगात्मक शब्दावली के द्वारा जोर जोर से हँसा रहे है। वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशलमीडिया यूजर्स ने भी उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किये है और कहा है कि वह भी अपनी हंसी नही रोक पा रहे है। एक यूजर्स ने कहा है कि आपकी वीडियो देखकर मेरा पूरा परिवार जोर जोर से काफी देर तक हँसा।
यतीश चंद्र गुप्ता ने भव्य प्रभात के प्रतिनिधि आशीष सेंगर से बातचीत में कहा कि हँसने से मन प्रफुल्लित होता। इसलिए परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो लेकिन व्यक्ति को हमेशा हँसना चाहिये। उन्होंने योग पर प्रकाश डालते हुये कहा कि योग भारतीय ज्ञान की वर्षो पुरानी शैली है। स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिये हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिये।शरीर को निरोगी बनाये रखने के लिए जीवन मे योग बहुत महत्वपूर्ण है। योग से हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। प्राचीन काल मे लोग योग करते थे इसलिये लम्बी उम्र तक सांसारिक सुख भोगते थे। हमे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये। जिससे स्वस्थ रहकर जीवन को सुखमय बनाया जा सके। उन्होंने प्रतिदिन योग करने एवं योग के प्रति जागरूकता लाने की अपील की।

error: Content is protected !!