अखिलेश का स्वास्थ्य,शिक्षा के साथ विकसित प्रदेश बनाने का वादा ,सिकंदराराऊ में भाजपा पर जमकर बरसे

हाथरस। सपा की सरकार बनने पर भृष्टाचार पर अंकुश लगया जायेगा। सपा की सरकार जनता की सरकार होगी। सपा की सरकार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर जो कार्य किये थे। उन्हें आगे बढ़ाया जायेगा। युवाओं को नोकरी दी जायेगी। प्रदेशवासियों को मूलभूत सुविधाएं दी जायेगी। विकास के झूंठे वादे नही बल्कि जमीनीस्तर पर कार्य करके विकसित प्रदेश बनाया जायेगा। उक्त वादे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिकंदराराऊ के क्रीड़ा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कही।उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनपद वासियों से तीनों सीट पर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
सिकंदराराऊ में चुनावी सभा मे आये अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किये उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वह इतना बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा के नेता आज प्रदेश में माफिया और गुंडाराज खत्म होने की बात कहते हैं लेकिन यह सरासर गलत है। हाथरस की घटना इसका उदाहरण है। यदि आसपास अच्छे इलाज की व्यवस्था होती तो उस बहन की जान बच सकती थी।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं उसके शव का उसके परिजनों की मर्जी के खिलाफ मध्य रात्रि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी तरह गोरखपुर में पुलिस ने एक कारोबारी की हत्या कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सांड़ लगातार लोगों की जान ले रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो जिन लोगों की मौत आवारा गोवंश की वजह से हुई है उनके आश्रितों को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने दो दिन पहले हाथरस में आवारा गोवंश की वजह से किसान की मौत का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिजनों की भी आर्थिक मदद की जाएगी और उन्हें 20-20 लाख रुपए दिए जाएंगे। लखीमपुर में किसानों को कुचलने वाली घटना को लेकर भी पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार को घेरा।
अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस के कारोबार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो हाथरस के हीग कारोबार को और बढ़ावा दिया जाएगा और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि यहां की हींग की विदेशों में सप्लाई हो सके।
उन्होंने जिले की सभी विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

error: Content is protected !!