बसपा से रामवीर का इस्तीफा , फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नही

हाथरस। काफी समय से बसपा से निलंबित चल रहे सादाबाद बिधायक रामवीर उपाध्याय ने आज बहुजन समाज पार्टी से ईस्तीफा दे दिया है। अगला कदम क्या होगा इसकी अभी कोई जानकारी नही है हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते है।लेकिन सपा में जाने की भी अटकलें लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब 2022 के बिधानसभा चुनाव के दौरान रामवीर उपाध्याय ने आज खुद बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र भेजकर उनकी पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं।
भाजपा में हो सकते है शामिल
वर्तमान में रामवीर उपाध्याय को छोड़कर पूरा परिवार भाजपा में है । उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में भाजपा के बैनर तले ही जिला पंचायत का चुनाव लड़ी थी और जीत कर अध्यक्ष बनी है। रामवीर ने फिलहाल भाजपा की सदस्यता भी नही ली है लेकिन जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है।
सपा का भी थम सकते है दमन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी में भी शामिल हो सकते है। यदि ऐसा हुआ तो सिकंदराराऊ सीट से चुनाव के उतरने की पूरी संभावना है।

error: Content is protected !!