राशन वितरण जाँच को गठित टीम में पूर्ति निरीक्षक के नाम को लेकर कर्मयोग सेवा संघ ने दर्ज कराई आपत्ति

सिकन्दराराव। राशन धांधली को लेकर उपजिलाधिकारी सिकन्दराराव द्वारा गठित की गई जाँच समिति के विषय में कर्मयोग सेवा संघ द्वारा आज उपजिलाधिकारी को पत्र सौंप कर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
राशन जाँच को गठित टीम में पूर्ति निरीक्षक के नाम को लेकर कर्मयोग सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव के नेतृत्व में तहसील पहुँचा और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में स्टेनो को पत्र दिया। पत्र में कहा गया कि पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध संगठन के पास पर्याप्त तथ्य हैं इसलिए उन्हें जाँच समिति का अंग बनाया जाने का कोई औचित्य नहीं है।
निष्पक्ष जाँच के लिए आवश्यक है कि 5 सदस्यीय टीम का गठन किया जाय। जिसमें 2 अधिकारी, 2 अधिवक्ता तथा एक सामाजिक कार्यकर्ता को रखा जाय; जिससे निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान प्रमुख रूप से अरुण दीक्षित एड., देवकांत कौशिक एड., महेश पुंढीर एड., राजेश बघेल एड., विनय पचौरी, हरिओम वर्मा, लाखन सिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!