राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मुरसान में मनाया गया स्वराज का अमृत महोत्सव

राष्ट्रहित एवँ समाजहित में स्वयं को समर्पित करने के लिये उठ खड़े हो युवा :प्रमोद
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में मुरसान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वराज का अमृत महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवँ दीपप्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ.प्रमोद शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि अमृत महोत्सव गौरव गाथा है, वीरता और साहस की कहानी है। अमृत महोत्सव के माध्यम से वीरों को जानने का मौका मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। देश की आजादी में पुरुषों के मातृ शक्ति की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। जो हमारी एकता,अखंडता एवँ सम्मान के रूप को दर्शाती है।आज की नई पीड़ी देश को बदलने का माद्दा रखती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभूमि के लिये तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित की भावना के साथ स्वयं को राष्ट्रहित एवँ समाजहित में समर्पित करने के लिये उठ खड़े होना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य सन्त सुनील कौशल महाराज ने संबोधित करते हुये कहा कि भारतवर्ष की हिन्दू संस्कृति एवँ हमारे संस्कारों पर हमें गर्व है।हम हिन्दू है और हम विश्व की कल्याण की बात करते है। देश मे हिन्दू समाज के उत्थान की बात होनी चाहिए,हमारी परम्पराओ के उत्थान के लिए कार्य होना चाहिये ,हमारे मंदिरों के भव्यता की बात होनी चाहिए । देश के अंदर हिन्दू समाज को तोड़ने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। लव जिहाद जैसे घिनोने कार्य करने वाले सुधर जाए नही तो उन्हें सुधारना आता है।देश में बहुत बड़ा बदलाव हो रहा है। लोग सनातन धर्म की ओर लौट रहे हैं, उन्हें पता है कि अन्य धर्माें में सुख-शांति नहीं है। लोक कल्याण की बात नहीं करते हैं। उन्होंने समस्त हिन्दू समाज से एक होने का आह्वान करते हुये कहा कि अब समय आ गया है कि अपने धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जन-जन में देशभक्ति की भावना पैदा करें।
वंदेमातरम के गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश शर्मा ने की तथा संचालन खंड कार्यवाह कृष्णा चौधरी ने किया
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र सिंह ठेनुआ ,जिला प्रचारक धर्मेन्द्र , रियासत राजा गरून्धवज सिंह ,भाजपा नेता चिराग उपाध्याय ,भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी ,नगर कार्यवाह नीरज कुमार ,नगर संघचालक बद्री प्रसाद पाठक ,हम्मबीर सिंह ,दिलीप मित्तल ,रामगोपाल बघेल ,चंद्रवीर सिंह ,मुकेश शर्मा ,सोनवीर ,देवेंद्र ऑयल सिंह ,चंद्रभान सिंह ,सावित्री सक्सेना ,रचना सिंह,रामवीर पोनिया, मोनू पोनिया ,रूपेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!