नरेश ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशलमीडिया प्रभारी

हाथरस। पूर्व प्रधान नगला इमलिया एवँ युवाओं में गहरी पैठ रखने वाले तेजतर्रार युवा नेता नरेश ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सोशलमीडिया प्रभारी बनाया गया है। नरेश की नियुक्ति पर उनके चाहने वालों ने खुशी व्यक्त की है। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की संस्तुति पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री भीकम सिंह चौहान ने किसान मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी श्री अनुराग शर्मा के स्थान पर श्री लायक सिंह को जिलाकार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया व जिला शोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा गौरव के स्थान पर श्री नरेश ठाकुर को जिला शोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई इसके बाद जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह गहलौत ने दोनों नवीन पदाधिकारियों को माला पहना कर व मिष्ठान खिलाकर नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!