प्रियंका गांधी की होने वाली प्रतिज्ञा रैली को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साथियों के साथ कर रहे जनसंपर्क

हाथरस। 10 अक्टूबर को वाराणसी में प्रियंका गांधी की होने वाली प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों को लेकर एवं संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क कर दौरा किया गया गांव लड़ोता गांव जिरोली गांव नगला गड्डू मैं दौरा कर जहां ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन किया वही 10 अक्टूबर दिन रविवार वाराणसी में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में हाथरस से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेसियों आम जनमानस एवं किसानों से वाराणसी चलने का आह्वान किया जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से खासी परेशान है एक और जहां किसान विरोधी नीतियों से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है तो वहीं सरकार के मंत्री के बेटे सरेआम सड़कों पर अपनी गाड़ियों से कुचलकर किसानों को मार रहे हैं इतनी ज्यादा अराजकता और सत्ता का दुरुपयोग कभी किसी सरकार में नहीं देखा गया इसलिए इस भाजपा का तख्तापलट करने के लिए प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना है और वाराणसी में हाथरस से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर कर दीदी को संदेश देना है वही बैठक में अंकुर वर्मा योगेश शर्मा अन्ना जाटव को ग्राम पंचायत अध्यक्ष बनाया एवं वही उनकी कमेटी का भी गठन किया बैठक में भावेश नगाइच पंडित ऋषि कुमार कौशिक पंडित अविनाश पचौरी सुरेश कुमार मल्ल धर्मवीर सत्य प्रकाश रामनिवास पार्षद उमेश पाराशर गिरीश चंद वीर सिंह जादौन रामखिलाड़ी वर्मा मुरारी लाल पाराशर जोगेंद्र सिंह वर्मा पदम सिंह किशनलाल प्रेमपाल सिंह दिनेश पाराशर खजान सिंह श्यामलाल महावीर सिंह महेश चंद्र उपाध्याय रमेश चंद धीरेंद्र सिंह रामवीर सिंह जोर सिंह हरेंद्र सिंह सुरेश चंद उपाध्याय गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!