एक भारत,श्रेष्ठ भारत बनाने को मिलकर करें कार्य:धर्मेन्द्र, आरएसएस के ग्राम पंचायत विस्तार के तहत मंडलों में हुये एकत्रीकरण

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ग्राम पंचायत विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत सभी खंडों के मंडलों में एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन एकत्रीकरण में संघ से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्रित हुए। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति स्वयंसेवकों को संघ का इतिहास बताया। हिंदुओं से संगठित रहने एवँ राष्ट्र विरोधीयों से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रमों में विभिन्न योग क्रियाओं का लाभ भी स्वयंसेवकों ने लिया।
सासनी खण्ड के सलेमपुर मण्डल में सुशील देवी फार्म पर एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। देवगन ने एकलगीत का गान किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुये जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि एक भारत ,श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई । तब से आज तक संघ का विस्तार निरन्तर हो रहा है। संघ अपने कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। पूज्य केशवराव बलिराम हेडगेवार ने पांच स्वयं सेवकों को लेकर संघ की स्थापना की। आज पूरे विश्व में संघ की शाखाएं हैं। शाखा से संगठित एवँ सुव्यवस्थित हिन्दू का निर्माण होता है।इसलिए सभी प्रतिदिन शाखा जाये। उन्होंने कहा कि हमें हर वक्त सावधान एवँ चौकन्ना रहने की जरूरत है ।राष्ट्रविरोधी तत्व यदि हमारे आसपास राष्ट्रविरोधी या हिन्दू विरोधी कार्य कर रहे है तो उसका संगठित होकर विरोध करना चाहिये। उन्होंने कहा कि ऊंच नीच ,भेदभाव भुलाकर हम मिलकर कार्य करेंगे तभी हम पूज्य केशव के एक भारत,श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर भारत को विश्वगुरू बनायेंगे। एकत्रीकरण में स्वयंसेवकों को योगासन, तिष्ठयोग, खेल के साथ समता का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक एवँ किसान संघ के प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य युधिष्ठिर सिंह ने की एवँ परिचय जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने कराया।
कार्यक्रम व्यवस्था में ग्राम पंचायत विस्तारक विष्णु , राजपाल सिंह,योगेश कुमार,राजवीर सिंह ,सचिन कुमार ,भानु प्रताप,टर्मेश सेंगर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!